स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच पर कम रोशनी की समस्या, कुछ देर मोबाइल टॉर्च का सहारा लिया
कारवार (उत्तर कन्नड़)। कारवार के पुलिस परेड मैदान में शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मण सवदी को कुछ देर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में अपना भाषण पढऩा पड़ा।
राष्ट्रध्वज फहराने के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद जब वे लोगों को संबोधित करने पहुंचे तो भाषण की प्रति पढऩे के लिए मंच पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। कम रोशनी के कारण उन्हें भाषण पढऩे में परेशानी हुई।
स्थिति को देखते हुए मंत्री ने कुछ मिनट तक मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर भाषण की प्रति पढ़ी। मंच पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।
बाद में अधिकारियों ने पोडियम को दूसरी जगह स्थानांतरित किया, जिससे मंत्री को भाषण पढऩे में सुविधा हुई और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। घटना के दौरान समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान भी मंच की प्रकाश व्यवस्था की कमी पर गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

