18 में से 17 गर्डर स्पैन तैयार
अतिरिक्त मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने काम में तेजी के निर्देश दिए
मुंबई। वरली में नेहरू विज्ञान केंद्र से नेहरू तारांगण के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर और सब-वे का काम अब तेज किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर फ्लाईओवर का काम 31 जनवरी 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
बांगर ने शेष कार्यों के लिए पर्याप्त मानवबल, मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। यातायात पुलिस के साथ समन्वय कर निर्माण के दौरान यातायात प्रबंधन की ठोस योजना बनाने के निर्देश भी दिए।
18 में से 17 गर्डर स्पैन तैयार
नेहरू विज्ञान केंद्र की ओर मुख्य पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। यहां 18 में से 17 पाइल कैप, पियर और पियर कैप तैयार हैं। जिजामाता नगर की ओर भी मुख्य पाइलिंग सहित सभी 17 पाइल कैप, पियर और पियर कैप का काम पूरा हो चुका है।
परियोजना में सभी 14 पोर्टल बीम तैयार हैं, जबकि 18 में से 17 गर्डर स्पैन बन चुके हैं। इनमें से 14 में से 13 पोर्टल बीम और 18 में से 9 गर्डर स्पैन स्थापित किए जा चुके हैं। सात स्पैन में डेक स्लैब का कंक्रीटीकरण पूरा हो गया है।
15 मिनट तक बचेगा समय
फ्लाईओवर शुरू होने पर वरली नाका से घूमकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे करीब 15 मिनट यात्रा समय बचने की उम्मीद है। साथ ही वरली नाका क्षेत्र में यातायात दबाव, यात्रा दूरी और ईंधन खपत कम होने की संभावना है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
