चंद्रगुत्ती में मां-बेटी की जान बचाने वाले युवकों का सम्मानचंद्रगुत्ती में मां-बेटी की जान बचाने वाले युवकों का सम्मान करते पुलिस अधिकारी।

शिवमोग्गा। पारिवारिक विवाद के चलते वरदा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही मां-बेटी की तीन युवकों ने जान बचा ली। घटना शिवमोग्गा जिले के सोरब तालुक के चंद्रगुत्ती के पास की है।

साहिल, सोनू और यासीन चिक्कमाकोंप के ये युवक उस समय वरदा नदी के पास मछली पकड़ रहे थे। महिला अपनी बेटी के साथ नदी में कूदने पहुंची थी। जब महिला अपनी बेटी को नदी में धकेलने लगी, तो बच्ची ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर युवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस विभाग के अनुसार, समय रहते युवकों के हस्तक्षेप से दोनों की जान बच गई। उनकी तत्परता और मानवता की सराहना करते हुए सोरब पुलिस थाने की ओर से साहिल, सोनू और यासीन को सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *