यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और पारदर्शी सेवा
शिवमोग्गा। शिवमोग्गा शहर के शिवप्पा नायक सर्कल के पास ऑटो रिक्शा यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने ऑटो प्री-पेड काउंटर शुरू किया है। इसे पुलिस विभाग की एक और जनहितैषी पहल माना जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक निखिल बी. ने ऑटो यात्रियों के लिए काउंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एएसपी करियप्पा, डीवाइएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवराज टी.वी. तथा उपनिरीक्षक अकबर मुल्ला और भारती उपस्थित थे।
शिवमोग्गा रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी, परिवहन विभाग और भीमा गोल्ड संस्था के सहयोग से पुलिस विभाग ने यह प्री-पेड काउंटर शुरू किया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, काउंटर शुरू करने का उद्देश्य ऑटो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, निर्धारित किराए से अधिक वसूली पर रोक लगाना तथा किराया भुगतान में पारदर्शिता लाना है। पुलिस ने यात्रियों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

