तिपटूर के पास हादसे से रेल यातायात प्रभावित
तीन यात्री ट्रेनें 40 मिनट से डेढ़ घंटे तक विलंबित
तिपटूर (तुमकूरु)। अरसीकेरे रेलवे स्टेशन से बेंगलूरु के लिए रवाना हुई मालगाड़ी के डिब्बों के बीच की कपलिंग टूटने से 58 डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए। घटना मंगलवार को होन्नवल्ली रोड और तिपटूर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। हादसे के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा और कई यात्री ट्रेनें विलंब से चलीं।
‘कपलिंग टूटते ही अलग हुए डिब्बे’
कपलिंग टूटने के बाद मालगाड़ी के करीब आधे डिब्बे तिपटूर रेलवे स्टेशन पर रुक गए, जबकि शेष डिब्बे मार्ग में ही खड़े रह गए। इससे रेल परिचालन में व्यवधान पैदा हुआ।
मालगाड़ी के कारण तालगुप्पा-बेंगलूरु ट्रेन (20652) करीब 1 घंटे 30 मिनट, वास्को द गामा-यशवंतपुर एक्सप्रेस (17310) करीब 1 घंटे तथा चिक्कमगलूरु-यशवंतपुर पैसेंजर एक्सप्रेस (16239) करीब 40 मिनट विलंबित हुई।
तकनीकी दल ने तुरंत संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही अरसीकेरे के तकनीकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दूसरे इंजन की मदद से मार्ग में खड़े मालगाड़ी के हिस्से को होन्नवल्ली रोड स्टेशन की ओर लाया गया। इसके बाद तिपटूर स्टेशन पर खड़े हिस्से से अलग हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ा गया।
तकनीकी कर्मचारियों की कार्रवाई पूरी होने के बाद मालगाड़ी का परिचालन पुन: शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द सामान्य हो गई और रेल यातायात बहाल कर दिया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

