रात में नियम तोड़ते दोपहिया वाहन, पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांगरात में नियम तोड़ते दोपहिया वाहन, पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग

केरल पंजीकृत वाहनों में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और रॉन्ग साइड चलने की शिकायतें

अपनाए जा रहे कैमरों से बचने के तरीके

मेंगलूरु। शहर और बाहरी क्षेत्रों में रात के समय खासकर केरल पंजीकरण वाले दोपहिया वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतें बढ़ रही हैं। अंधेरा होते ही बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सडक़ों पर निकलते हैं और देर रात तक तेज गति से चलते दिखाई देते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में निगरानी और जांच बढ़ाने की मांग की है।

मेंगलूरु की केरल से सीमा लगने के कारण दोनों राज्यों के बीच वाहनों का नियमित आवागमन स्वाभाविक है। रोजगार, शिक्षा, व्यापार और इलाज सहित विभिन्न कारणों से रोजाना हजारों वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। हालांकि, सभी केरल पंजीकृत वाहन नियमों का उल्लंघन करते हैं, ऐसा नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम तोडऩे वाले वाहनों में बड़ी संख्या छात्रों की है और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में यह प्रवृत्ति बढ़ रही है।

ट्रिपल राइडिंग से तेज रफ्तार तक

पीजी, निजी छात्रावास और किराये के मकानों में रहने वाले कुछ छात्र रात में दोपहिया वाहन लेकर निकलते हैं। पुराने स्कूटर और बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें हैं। कारों में भी तेज गति और नियमों के विपरीत टिंटेड शीशों के इस्तेमाल की शिकायत सामने आती है।

स्थानीय लोगों से बहस का आरोप

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जब वे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर सवाल करते हैं तो कुछ लोग उल्टा बहस करने लगते हैं। स्थानीय लोगों और ऑटो रिक्शा चालकों को धमकाने की घटनाओं का भी दावा किया गया है। ऐसे मामलों में पुलिस से कड़ी निगरानी की मांग की गई है।

कैमरों से बचने की कोशिश

शहर में सीसीटीवी और एआइ आधारित कैमरों से यातायात उल्लंघन की निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट मोडक़र, प्लेट का एक हिस्सा हटाकर या पीछे की नंबर प्लेट पर पैर रखकर कैमरों की पहचान से बचने की कोशिश करते हैं।

रात में विशेष गश्त की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में यातायात पुलिस की मौजूदगी दिखाई देती है, लेकिन रात में निगरानी अपेक्षाकृत कम रहती है। इसलिए रात के समय तेज गति, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और दोपहिया वाहनों पर होने वाले उल्लंघनों की जांच के लिए विशेष गश्त बढ़ाने की जरूरत है। शहर में प्रवेश करने वाली प्रमुख सडक़ों और बड़े चौराहों पर रात में विशेष जांच अभियान चलाने की मांग की गई है।

इन क्षेत्रों में अधिक शिकायतें

पांडेश्वर, अत्तावर, कंकनाडी, कद्री, उर्वा स्टोर, पंपवेल, वेलेंसिया, कुंटिकाना, स्टेट बैंक क्षेत्र, कोट्टार चौकी, कूलूर, अड्यार, वलच्चिल, मुक्का, जप्पिनमोगरु तथा उल्लाल-तोक्कोट्टु क्षेत्र।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *