परिषद में राजनीतिक नियुक्ति न होबसवराज होरट्टी।

होरट्टी ने राज्यपाल से संविधान की भावना के अनुरूप नामांकन की अपील की

हुब्बल्ली। विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले नामांकन को लेकर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सभापति बसवराज होरट्टी ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को पत्र लिखकर राजनीतिक नेताओं और उनके समर्थकों के नामों की सिफारिश नहीं करने का आग्रह किया है।

अनुच्छेद 171 का दिया हवाला

होरट्टी ने पत्र में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 171 के अनुसार साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन और समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान एवं अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को ही विधान परिषद में नामांकित किया जाना चाहिए।

उन्होंने वर्ष 1952 से अब तक परिषद में नामांकित किए गए 123 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची भी पत्र के साथ संलग्न की है। उन्होंने कहा कि अब तक उन लोगों को नामांकन देने की परंपरा रही है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

परिषद की गरिमा का सवाल

होरट्टी ने गोरूर रामस्वामी अयंगार, अनंत नाग, डॉ. एम.सी. मोदी, सिद्धलिंगय्या, उमाश्री, जग्गेश और डॉ. जयमाला जैसे उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि इस परंपरा को दरकिनार कर राजनीतिक नेताओं को नामांकित किया गया तो यह संविधान की भावना के विपरीत होगा और विधान परिषद की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि यदि सरकार की ओर से ऐसे राजनीतिक नामों की सिफारिश की जाती है, तो उन्हें भी अस्वीकार किया जाए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *