पुष्करणी विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामनेपुष्करणी विवाद पर दस्तावेज जारी करते कांग्रेस नेता।

कांग्रेस ने जारी किए दस्तावेज, भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप

हुब्बल्ली। शहर के असार मोहल्ला में सडक़ निर्माण के दौरान कथित प्राचीन पुष्करणी मिलने को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। सडक़ निर्माण का विरोध कर रही भाजपा को जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस ने जारी किए दस्तावेज

भवानी शंकर मंदिर के पास कथित पुष्करणी होने और उसके ऊपर सडक़ बनाए जाने की योजना का भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि यह प्राचीन मंदिर से जुड़ी पुष्करणी है और वहां खुदाई कर ऐतिहासिक तथ्य सामने लाए जाने चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने इन दावों को खारिज करते हुए ऐसे दस्तावेज जारी किए हैं, जिनके आधार पर उनका दावा है कि वहां पुष्करणी होने का कोई प्रमाण नहीं है।

कांग्रेस नेता दीपक चिंचोरे ने भाजपा विधायक अरविंद बेल्लद द्वारा अमरगोल स्थित बनशंकरी मंदिर के आसपास किए गए विकास कार्य तथा धारवाड़ के ऐतिहासिक किलों से संबंधित तस्वीरें जारी कर भाजपा पर पलटवार किया।

‘चुनाव के समय ही याद आता है धर्म?’

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव के समय ही धर्म और धार्मिक भावनाओं की याद आती है। उन्होंने दस्तावेज जारी कर कहा कि इसी सडक़ के विकास के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने वर्ष 2013 में 24 लाख रुपए का अनुदान दिया था। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि उस समय भाजपा नेताओं को कथित पुष्करणी के अस्तित्व की जानकारी क्यों नहीं थी।

आरएसएस कार्यालय तक पदयात्रा की चेतावनी

दीपक चिंचोरे ने धारवाड़ की मराठा गली में अरविंद बेल्लद के घर के पास स्थित ऐतिहासिक कुएं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस कुएं का पानी डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने पिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक विवाद बनाने का सिलसिला नहीं रुका तो हिंदू युवाओं के साथ बेल्लद के घर से हुब्बल्ली स्थित आरएसएस कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

पुष्करणी विवाद पर भाजपा के लगातार आंदोलन के बीच कांग्रेस के इस पलटवार से राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। अब भाजपा की अगली रणनीति पर सभी की नजर है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *