इस्लाम पर बयान से विवाद, रायरेड्डी ने दी सफाईमंत्री बसवराज रायरेड्डी।

किसी धर्म को कमतर नहीं बताया

सभी धर्मों के अच्छे विचारों का सम्मान करता हूं

कोप्पल। इस्लाम धर्म को लेकर अपने बयान पर विवाद बढऩे के बाद मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने सफाई दी है। यलबुर्गा में उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी धर्म को कमतर नहीं बताया है। वे सभी धर्मों के श्रेष्ठ विचारों का सम्मान करते हैं और संदर्भवश इस्लाम धर्म की कुछ अच्छी बातों का उल्लेख किया था।

‘सभी धर्म श्रेष्ठ, मानवता सबसे महत्वपूर्ण’

रायरेड्डी ने कहा कि उन्होंने केवल यह कहा था कि इस्लाम में भी श्रेष्ठ विचार हैं। वे किसी एक धर्म के अनुयायी नहीं हैं और इस्लाम, ईसाई तथा यहूदी धर्म के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न धर्मस्थलों का दौरा करने की बात भी कही। हज यात्रा की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल यह संभव नहीं हो पा रहा है।

विवाद के बीच उन्होंने संत बसवेश्वर के वचन ‘कळबेड, कोलबेड, हुसिय नुडियालु बेड’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में मानवता और अच्छे विचारों को अपनाना ही महत्वपूर्ण है।

क्या कहा था रायरेड्डी ने?

30 अगस्त को कुकनूर में मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रायरेड्डी ने इस्लाम को मानवता से जुड़ा श्रेष्ठ धर्म बताते हुए कुरान का अध्ययन करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को कट्टरता और जातिवाद से दूर रहकर सभी धर्मों की अच्छी शिक्षाओं को जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में मंत्री यतींद्र सिद्धरामय्या ने मुस्लिम समुदाय के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी को एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव रखना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए अधिक अनुदान मिलने का भी दावा किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *