सडक़ पर जमावड़े से यातायात प्रभावित, दुकानदार भी परेशान
कचरा खींचकर सडक़ पर ला रहे मवेशी
हुब्बल्ली। शहर के बम्मापुर ओणी क्षेत्र में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सडक़ पर बड़ी संख्या में मवेशियों के घूमने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार वाहन चालकों को मवेशियों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
आवारा मवेशियों से सडक़ किनारे कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में सडक़ किनारे रखे कचरे को मवेशी खींचकर सडक़ पर फैला देते हैं, जिससे गंदगी के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
गोशाला भेजने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से आवारा मवेशियों को पकडक़र सुरक्षित स्थान या गोशाला भेजने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं की जा रही है। कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में घूम रहे मवेशियों की पहचान कर उन्हें पकडऩा चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से बम्मापुर ओणी समेत शहर के अन्य इलाकों में आवारा मवेशियों की धरपकड़ तेज करने और उन्हें गोशालाओं में भेजने की मांग की है। साथ ही सडक़ पर कचरा फैलने से रोकने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करने की अपील की गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

