मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में पुलिस की विशेष कार्रवाई
हुब्बल्ली। राज्य में बाल श्रम के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को व्यापक अभियान चलाकर एक ही दिन में 800 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। पुलिस ने राज्यभर में 16,951 स्थानों पर जांच की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के निर्देश पर की गई।
हाल ही में मुख्यमंत्री ने बेंगलूरु के यशवंतपुर एपीएमसी यार्ड का अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां बाल श्रमिक पाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को राज्यभर में बाल श्रमिकों की पहचान और उन्हें मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
निर्देश के बाद शनिवार को राज्य के सभी जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 962 थानों की सीमा में कुल 16,951 स्थानों पर जांच की। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर काम कर रहे 800 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।
पुलिस विभाग ने अभियान को बाल श्रम के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के तौर पर अंजाम दिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

