मानसून और ठंडी हवाओं से प्रदूषण नियंत्रण में, बेंगलूरु में स्थिति मध्यम
हुब्बल्ली। कर्नाटक के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिलहाल स्थिर बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में हवा अच्छी से मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। मानसूनी बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में रहने से लोगों को राहत मिली है।
बेंगलूरु में मध्यम, मैसूरु-मेंगलूरु में अच्छी हवा
कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बेंगलूरु में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। सडक़ निर्माण, वाहनों की आवाजाही और धूल के कारण पीएम2.5 व पीएम10 प्रमुख प्रदूषक बने हुए हैं। वहीं मैसूरु और मेंगलूरु में हवा अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई है।
तटीय व मलेनाडु क्षेत्रों में स्वच्छ हवा
उत्तर कन्नड़, उडुपी, हासन और चिक्कमगलूरु में हवा अच्छी से मध्यम श्रेणी में है। पश्चिमी घाट, घने वन और समुद्री हवाओं के कारण तटीय एवं मलेनाडु क्षेत्रों में प्रदूषण अपेक्षाकृत कम है। कारवार, अंकोला, गोकर्ण, सिरसी और दांडेली सहित उत्तर कन्नड़ के कई क्षेत्रों में हवा स्वच्छ बनी हुई है।
हासन के ग्रामीण और मलेनाडु क्षेत्रों में हवा अच्छी है, जबकि शहर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास वाहनों की धूल के कारण एक्यूआई मध्यम स्तर पर है।
एक्यूआई का स्तर
0-50: अच्छी
51-100: मध्यम
101-200: खराब
201-300: बहुत खराब
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

