हुब्बल्ली के बाद अमित शाह का एकसंबा दौरा भी रद्दकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

तबीयत बिगडऩे पर होटल में आराम

डॉक्टरों की निगरानी में केंद्रीय गृह मंत्री, केएलई कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचे

हुब्बल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की तबीयत में शनिवार को अचानक खराबी आने के बाद उनका हुब्बल्ली के साथ-साथ बेलगावी जिले के एकसंबा का निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। डॉक्टरों की सलाह पर शाह हुब्बल्ली के निजी होटल में आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

शाह शुक्रवार देर रात विशेष विमान से हुब्बल्ली पहुंचे थे। शनिवार को उन्हें गब्बूर स्थित केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामी मूरुसाविरमठ मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक भवन तथा 1,200 बिस्तरों वाले केएलई अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करना था। स्वास्थ्य कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में अन्य अतिथियों ने दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया।

एकसंबा का कार्यक्रम भी टला

हुब्बल्ली कार्यक्रम के बाद शाह को विशेष विमान से महाराष्ट्र के कोल्हापुर और वहां से सडक़ मार्ग से बेलगावी जिले के चिक्कोड़ी तालुक स्थित एकसंबा जाना था। वहां उन्हें बीरेश्वर को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम भी अब रद्द कर दिया गया है।

शाह के कर्नाटक दौरे के कार्यक्रम में पहले हुब्बल्ली और एकसंबा दोनों में उद्घाटन समारोह निर्धारित थे।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर सार्वजनिक रूप से इससे अधिक चिकित्सकीय विवरण जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर वे होटल में विश्राम कर रहे हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *