चार स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन

अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर और बस्ती में नहीं होगा ठहराव

हुब्बल्ली। गोरखपुर-गोंडा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग की स्थापना के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 सितंबर को यशवंतपुर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है।

यह ट्रेन निर्धारित बाराबंकी-गोंडा-बारहनी-गोरखपुर मार्ग से संचालित होगी। इसके चलते ट्रेन का अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, मनकापुर जंक्शन और बस्ती स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव नहीं होगा। यात्रियों से संशोधित मार्ग एवं ठहराव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

हुब्बल्ली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बा

प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसएस हुब्बल्ली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20657) में अतिरिक्त एसी 3-टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा।

यह अतिरिक्त डिब्बा 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को एसएसएस हुब्बल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन में लगाया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *