वोटर लिस्ट पर घमासान : यत्नाल ने खोले ‘दोहरी एंट्री’ के दस्तावेजविजयपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल।

16 हजार से अधिक मामलों पर आपत्ति का दावा

फोटो, मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाकर बोले-आपत्तियां वापस नहीं लीं

विजयपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर विजयपुर में सियासी घमासान तेज हो गया है। शहर विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल ने दावा किया कि कुछ मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, जबकि कुछ मृत व्यक्तियों के नाम भी सूची में बने हुए हैं। उन्होंने इन मामलों से जुड़े फोटो और मृत्यु प्रमाणपत्र सहित दस्तावेज सार्वजनिक किए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए यत्नाल ने कहा कि 16 हजार से अधिक मतदाताओं के नामों पर संदेह होने के आधार पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजयपुर शहर क्षेत्र की आपत्तियां वापस नहीं ली गई हैं। उनके अनुसार, 8,300 से अधिक आपत्तियां नियमों के तहत दाखिल की गई हैं।

उन्होंने एसआइआर प्रक्रिया में कुछ संगठनों के कथित हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करना चाहिए और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होने की शिकायतें भी दर्ज कराने का दावा किया।

आपत्तियों पर नया सियासी टकराव

एसआइआर को लेकर यत्नाल के दावों के बीच मंत्री एम.बी. पाटील ने आरोप लगाया है कि विजयपुर शहर और बाबलेश्वर में बड़ी संख्या में सामूहिक आपत्तियां दाखिल कर बाद में वापस ली गईं।

मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने या आपत्ति स्वीकार करने का अंतिम निर्णय संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होगा। जिला प्रशासन ने एसआइआर के लिए दावे-आपत्तियों तथा मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां भी प्रकाशित की हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *