राघवेंद्र के सोरबा में जीतकर आओ बयान पर मधु का पलटवार
चुनाव में पुलिस वाहनों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
शिवमोग्गा। सांसद बी.वाइ. राघवेंद्र के सोरबा में जीतकर आओ बयान पर शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों को जीत की चुनौती देने से पहले अपने चुनावी इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस वाहनों तक का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया था।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधु ने कहा कि 2004 में मेरे पिता दिवंगत बंगारप्पा भाजपा में आए। उसके बाद बी.एस. येडियूरप्पा और के.एस. ईश्वरप्पा राजनीतिक रूप से टिके रहे। 2009 में बी.वाइ. राघवेंद्र कैसे जीते, यह भी सब जानते हैं। 2004 में एस. बंगारप्पा भाजपा के टिकट पर शिवमोग्गा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।
चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मधु ने कहा कि यदि मतदाता सूचियों से करोड़ों नाम हटने की स्थिति बनती है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। डॉ. बी.आर. आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि युवा, खासकर जेन-जी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मधु ने दावा किया कि चुनावी व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ तो आने वाले समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित हो सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

