महानगर निगम ने शुरू की जीआइएस आधारित संपत्ति गणना
उपयोग, क्षेत्रफल, मंजिल और दस्तावेजों की होगी जांच
हुब्बल्ली। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम क्षेत्र की सभी संपत्तियों का समग्र और सटीक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए नगर निगम ने भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआइएस) आधारित घर-घर संपत्ति सर्वेक्षण शुरू किया है। इसका उद्देश्य संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड को अपडेट करने के साथ नगर निगम प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाना है।
नगर निगम की ओर से अधिकृत एवं पहचान पत्र प्राप्त सर्वेक्षण कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्तियों से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। जरूरत के अनुसार संपत्ति के उपयोग, भवन का प्रकार, क्षेत्रफल, मंजिलों की संख्या तथा संबंधित दस्तावेजों का विवरण भी जांचा जाएगा। इन जानकारियों को जीआइएस आधारित डिजिटल डाटा से जोड़ा जाएगा।
नगर निगम आयुक्त डॉ. रुद्रेश घाली ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षण के दौरान अधिकृत कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें।
नगर निगम के अनुसार यह सर्वेक्षण हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर के डिजिटल संपत्ति रिकॉर्ड तैयार करने, बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने, संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाने और भविष्य की शहरी योजनाएं तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
नागरिक ध्यान दें
सर्वेक्षण के लिए आने वाले कर्मचारियों का नगर निगम द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य जांचें और आवश्यक जानकारी केवल अधिकृत सर्वेक्षण कर्मियों को ही दें।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
