कर्नाटक को 1,650 नई एमबीबीएस सीटेंकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

देशभर में 13,186 सीटों को मंजूरी

राज्य में कुल सीटें बढक़र 15,745

हुब्बल्ली। चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में केंद्र सरकार ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देशभर में 13,186 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। इनमें कर्नाटक को 1,650 सीटें मिली हैं। इससे राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या बढक़र 15,745 हो गई है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। नई सीटों के साथ देशभर में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,40,214 हो गई है। ये सीटें देश के 836 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होंगी।

हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी नीट के जरिए मेडिकल शिक्षा में प्रवेश की कोशिश करते हैं। सीटों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों को विदेश का रुख करना पड़ता है। नई सीटों से देश में ही मेडिकल शिक्षा के अवसर बढऩे की उम्मीद है।

सरकार के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *