प्रेम विवाह के बाद मानसिक प्रताडऩा का आरोप, केंभावी पुलिस ने शुरू की जांच
यादगीर। सुरपुर तालुक के एवूर सण्ण (छोटा) तांडा में 21 वर्षीय विवाहित युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में युवती के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केंभावी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मृतका की पहचान कविता (21) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार कविता ने 10 मई 2025 को एवूर छोटा तांडा निवासी सुनील जाधव से प्रेम विवाह किया था। मृतका की मां गीताबाई की शिकायत पर सुनील के अलावा रमेश जाधव, अनसुबाई उर्फ अनसिबाई, संतोष, सुरेश, देवराज, प्रकाश और चांदिबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष कविता पर मायके वालों से बातचीत नहीं करने का दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था।
4 अक्टूबर की सुबह परिजनों को कविता की मौत की जानकारी मिली। घर के हॉल में बिस्तर पर उसका शव मिला। शिकायत में गर्दन पर चोट के निशान और हाथों पर कुछ लिखा होने का भी उल्लेख किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। केंभावी पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारण और लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
