बीए, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमकॉम, एमबीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर
हुब्बल्ली। कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए 13 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य कामकाजी और नियमित कॉलेज में उपस्थित नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है।
हुब्बल्ली-धारवाड़ के नवनगर स्थित क्षेत्रीय केंद्र में यूजीसी से मान्यता प्राप्त स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। इनमें बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीएसडब्ल्यू, एमए, एमसीजे, एमकॉम, एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमएसडब्ल्यू सहित विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रथम वर्ष की फीस पाठ्यक्रम के अनुसार 9,540 से 33,190 रुपए तक है। बीपीएल कार्डधारी महिला विद्यार्थियों, रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों, ऑटो-कैब चालकों व उनके परिवार, तथा केएसआरटीसी/बीएमटीसी कर्मचारियों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शिक्षण फीस में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
कोविड से माता-पिता खो चुके बच्चों, तृतीय लिंग के विद्यार्थियों तथा 50 प्रतिशत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को (बीएड और एमबीए को छोडक़र) नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए नवनगर स्थित क्षेत्रीय केंद्र के दूरभाष 0836-2441199 या 7019314679 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लोकेश आर. ने दी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

