छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नहाने गए थे
गहरे गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा
चिक्कमगलूरु। स्कूल की छुट्टी के दिन तालाब में नहाने गए तीन 12 वर्षीय बालकों की डूबने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसा मंगलवार को चिक्कमगलूरु तालुक के मरले गांव में हुआ।
मृतकों की पहचान तरुण, भुवन और लिखित के तौर पर की गई है। तीनों छठी कक्षा में पढ़ते थे। छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त गांव के छोटे तालाब में नहाने गए थे। बताया गया है कि वे तालाब के एक गहरे गड्ढे में उतर गए और तैरना नहीं आने के कारण पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही चिक्कमगलूरु ग्रामीण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तीनों मासूमों की एक साथ मौत की खबर से मरले गांव में मातम छा गया। परिजनों और दोस्तों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

