कोप्प में ग्रामीणों की जान जोखिम में, पंचायत से तत्काल मरम्मत की मांग
चिक्कमगलूरु। कोप्प तालुक में सूर्य मंदिर से बोम्मलापुर होते हुए शेट्टिगद्दे गांव जाने वाली सडक़ पर कट्टिनमने और कारेमने मार्ग को जोडऩे वाले मोड़ के पास बीच सडक़ में गहरा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। हिरेकोडिगे ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं।
सडक़ के बीच बने गड्ढे से दोपहिया वाहन और ऑटो रिक्शा चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। रात में कम रोशनी के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों के गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते सडक़ दुरुस्त की जाए।
मोड़ पर झाडिय़ों का जाल, सडक़ किनारे बिजली का खंभा
नरसिंहराजपुर कस्बे में मिनी विधान सौधा के पास बाइपास मार्ग के मोड़ पर उगी घनी झाडिय़ों और सडक़ के नजदीक स्थित बिजली के खंभे से वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। झाडिय़ों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जबकि खंभा भी सडक़ के काफी करीब है।
सडक़ की स्थिति अच्छी होने के कारण यहां वाहन तेज गति से गुजरते हैं। ऐसे में मोड़ पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सडक़ किनारे उगी झाडिय़ों को तत्काल हटाने की मांग की है।
इसके साथ ही मोड़ के पास स्थित बिजली के खंभे को सडक़ से उचित दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई गई है। वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों से दोनों समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

