तीन की हालत गंभीर, 57 अस्पताल में भर्ती
बेलगावी। जिले के चिक्कोडी तालुक स्थित जोड़ट्टी गांव के शट्टेव्वा मंदिर में दशहरा महोत्सव के दौरान वितरित प्रसाद खाने के बाद 107 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
प्रसाद के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, मंदिर में दशहरा पर्व पर नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। परंपरा के तहत श्रद्धालु अपने घरों से विभिन्न व्यंजन बनाकर प्रसाद स्वरूप मंदिर में लाए थे। बुधवार दोपहर प्रसाद ग्रहण करने के कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
57 लोगों का अस्पताल में उपचार
घटना के बाद 57 लोगों को कब्बूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया। वहीं, तीन लोगों की स्थिति अधिक गंभीर होने पर उन्हें चिक्कोडी अस्पताल रेफर किया गया।
घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। प्रसाद से लोगों के बीमार पडऩे का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

