दो दिनों से तटीय कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बारिश
पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि की
कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के कुमटा तालुक के अंतर्वल्ली गांव में बिजली गिरने से सात मवेशियों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों से तटीय क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हो रही भारी बारिश के दौरान यह घटना हुई।
मृत मवेशियों में कृष्ण तुलसी के दो गाय, एक बछड़ा और दो बैल सहित पांच पशु शामिल हैं। वहीं, गंगाधर सुग्गी गौड़ा की एक गाय और बेडु नागुगौड़ा की एक गाय की भी मौत हो गई।
शाम तक मवेशियों के घर नहीं लौटने पर उनके मालिकों ने तलाश शुरू की। इस दौरान सभी सात मवेशी मृत मिले। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया। जांच में मवेशियों की मौत बिजली गिरने से होने की पुष्टि हुई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

