रायचूर के श्मशान से शवों के अवशेष निकालने का आरोप, तीन जने गिरफ्तारश्मशान से शवों के अवशेष निकालने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी।

निजी चिकित्सा महाविद्यालय के कर्मचारियों को देने का संदेह

प्रति शव 500 रुपए मिलने की बात आई सामने

रायचूर। रायचूर में मंत्रालया मार्ग स्थित मारुति नगर के हिंदू मरघट (श्मशान) में दफन शवों की हड्डियां और शरीर के अन्य अवशेष निकालकर निजी चिकित्सा महाविद्यालय के कर्मचारियों को देने का मामला सामने आया है। नेताजीनगर पुलिस ने मरघट के सहायक वीरेश और महाविद्यालय के कर्मचारी बताए जा रहे राजू तथा अफसर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को शवों के अवशेष निकालकर ले जाने का मामला मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इनका इस्तेमाल चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन या शोध में किया जा रहा था। आरोप है कि वीरेश प्रत्येक शव के अवशेष देने के बदले 500 रुपए लेता था। पूछताछ में कई वर्षों से ऐसा किए जाने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवशेष निकालने के बाद कब्रों को दोबारा मिट्टी से भर दिया जाता था। इस कारण कुछ परिजन अनजान रहते हुए कब्रों पर पूजा-अर्चना करते रहे। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफवाहें फैलने से लोग चिंतित हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अरुणांग्शु गिरि ने बताया कि इस संबंध में नेताजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि अवशेष कब से निकाले जा रहे थे, उनका उपयोग किस उद्देश्य से होता था और मामले में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *