आईएएस-केएएस सहित सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए स्टडी सर्कल शुरू, 258 युवाओं ने कराया पंजीकरण
मेंगलूरु। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मेंगलूरु विश्वविद्यालय ने नि:शुल्क प्रशिक्षण की पहल की है। विश्वविद्यालय ने बेंगलूरु की इनसाइट आईएएस संस्था के सहयोग से ‘स्टडी सर्कल’ शुरू किया है। इसके तहत आईएएस, केएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। अब तक 258 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रशिक्षण 17 अक्टूबर 2026 से 30 अप्रेल 2027 तक चलेगा। शनिवार को दोपहर 1 से शाम 5 बजे और रविवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कक्षाएं होंगी। स्नातक-स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा।
स्टडी सर्कल के समन्वयक प्रो. दशरथ पी. अंगड़ी ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण खुला है। विश्वविद्यालय का रोजगार सूचना ब्यूरो विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन भी देता है।
कुलपति प्रो. पी.एल. धर्म ने कहा कि युवाओं को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से उन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा का अवसर मिल सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

