कई वार्डों में झुंड का खौफ
नगर पालिका से प्रभावी कार्रवाई की मांग
हुब्बल्ली। नवलगुंद कस्बे के कई वार्डों में आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या से लोगों में भय है। गलियों में झुंड बनाकर घूमते श्वानों के कारण बच्चों का घरों के बाहर खेलना मुश्किल हो गया है। अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिद्दापुर ओणी, बस स्टैंड क्षेत्र, हुब्बल्ली ओणी, गौडर प्लॉट, कुरहट्टी प्लॉट और बसवेश्वर नगर में समस्या गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय निवासी बसनगौड़ा पाटील के अनुसार, श्वानों के डर से लोगों को सब्जी और किराना खरीदने के लिए निकलने में भी परेशानी हो रही है।
नगर पालिका से ठोस कदम उठाने की मांग
निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय पहले ही प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
नगर पालिका की वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक अक्कमहादेवी बनगार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार श्वानों का टीकाकरण कराया गया है। आक्रामक और संक्रमण से पीडि़त श्वानों को पकडक़र उनकी देखभाल के लिए अलग आश्रय स्थल भी बनाया गया है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने समस्या पर नियमित निगरानी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

