नन्हे विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति जताया स्नेह व सम्मान
हुब्बल्ली। एसजेआरवीपी (श्रीजैन राजस्थानी विद्या प्रचारक) मंडल की ओर से संचालित शांतिनिकेतन अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सीबीएसई), हुब्बल्ली के किंडरगार्टन विभाग में मंगलवार को बुजुर्गों का दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बड़ों के प्रति प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता और देखभाल की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन, प्रधानाचार्या एम. विजयलक्ष्मी, प्रशासक बसवराज शेट्टर तथा विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी उपस्थित रहे। इनमें पवन बाफना, भावना बाफना, कलावती कोतंबरी, कस्तूरव्वा तथा शंकरप्पा और गंगव्वा दुम्मनवर शामिल थे।
नन्हे विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के पालन-पोषण, पारिवारिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में बुजुर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का समापन बड़ों के सम्मान और उनके अनुभवों से सीखने का संदेश देते हुए हुआ।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

