अहसास-गजल के रंग’ कार्यक्रम में डॉ. भाग्यश्री पंचाले और रमाकांत गायकवाड़ ने बांधा समां
मेंगलूरु। संत अलोशियस (मानित) विश्वविद्यालय, मेंगलूरु में अहसास-गजल के रंग संगीतमय गजल गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग अध्ययन केंद्र, हिंदी विभाग, भाषा एवं सांस्कृतिक अध्ययन विद्यालय, चिरंतन चैरिटेबल ट्रस्ट (सूरतकल) और सप्तक (बेंगलूरु) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 संगीत प्रेमियों ने गजलों का आनंद लिया।
मुंबई की मशहूर गजल एवं सुगम संगीत गायिका डॉ. भाग्यश्री पंचाले और गजल गायक एवं हारमोनियम वादक रमाकांत गायकवाड़ ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुणे के पांडुरंग पवार ने तबले तथा बेंगलूरु के समर्थ डी. देसाई ने गिटार पर शानदार संगत करते हुए कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विश्वविद्यालय के एलसीआरए सभागृह में सजी यह गजल संध्या संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई।
कार्यक्रम का संचालन चिरंतन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भारवी डेराजे ने किया। अतिथियों का परिचय और आभार प्रदर्शन ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजस्वी शंकर ने किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

