सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध बेअसर
27.43 लाख रुपए जुर्माना वसूला
उडुपी। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है। पिछले 10 वर्षों में तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत 22,828 मामले दर्ज कर 27,43,117 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी और शिक्षा विभागों के सहयोग से 561 छापेमारी अभियान चलाए गए।
वर्ष 2025-26 में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के 6,095 मामले दर्ज किए गए और करीब 6.99 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में विभिन्न श्रेणियों में कुल 6,538 मामले दर्ज कर 7,66,425 रुपए जुर्माना वसूला गया।
नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने के 3,325 मामलों में 4,58,180 रुपए और शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने के 155 मामलों में 51,040 रुपए जुर्माना वसूला गया।
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. चिदानंद संजू ने बताया कि तंबाकू मुक्त गांवों के साथ तंबाकू मुक्त आवासीय परिसरों की पहल भी लागू की गई है। जिले के कोडीबेंगरे, मनूरु, हेरंजालु और पडुबिद्री गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। वहीं, स्वस्तिक अपार्टमेंट, क्लासिकल नेस्ट अपार्टमेंट, गंगा पैराडाइज अपार्टमेंट और साई पंचमी रेजिडेंसी को तंबाकू मुक्त आवासीय परिसर बनाया गया है। लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के प्रयास जारी हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
