तदडी बंदरगाह पर हादसा, दो मछुआरे बचाए गए, एक की हालत गंभीर
कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के तदडी बंदरगाह पर नाव की सफाई के दौरान जहरीली गैस या दुर्गंध से दम घुटने के कारण तीन मछुआरों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य मछुआरों को बचा लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
मृतकों की पहचान नौशाद (48), अमीन (40) और अमन (26) के तौर पर की गई है। तीनों कुचैमा नाव पर काम करते थे। चमन मछली पकडक़र बंदरगाह लौटी नाव से मछलियां उतारने के बाद मछली रखने वाले कक्ष की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां जमा सड़ांध और संभावित जहरीली गैस के कारण तीनों का दम घुट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में फंसे दो अन्य मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है और उसका उपचार जारी है। गोकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

