तडोला गांव में देर रात वारदात की कोशिश, तीन आरोपी फरार
कलबुर्गी। जिले के आलंद तालुक स्थित तडोला गांव में सोमवार देर रात लूट की साजिश रच रहे संदिग्धों ने ग्रामीणों पर गोली चलाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया। गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आलंद-तडोला क्रॉस के पास चार-पांच संदिग्ध लूट की योजना बना रहे थे। उनकी गतिविधियों पर शक होने पर ग्रामीणों ने पूछताछ की कोशिश की, तभी आरोपियों ने उन पर गोली चलाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपी खेतों की ओर भाग गए। वहां भी उन्होंने दोबारा गोली चलाने की कोशिश की।
पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीण एक संदिग्ध को पकड़ चुके थे। बाद में पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के मुरुम जिले के केदार गांव निवासी गणेश और बसवकल्याण तालुक निवासी दत्तात्रेय के तौर पर की गई है। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आलंद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
