आश्रय भूखंड में धोखाधड़ी का आरोपदांडेली नगर पुलिस थाना।

कन्नड़ साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष दंपती पर प्राथमिकी

दांडेली (उत्तर कन्नड़)। जिला कन्नड़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष बी.एन. वासरे और उनकी पत्नी जलजाक्षी के खिलाफ आश्रय योजना के भूखंड से जुड़े दस्तावेजों में कथित धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में दांडेली नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जोयिडा तालुक के कोंडपा निवासी वेंकटेश उर्फ स्वामी सुब्बय्या भूपाली की शिकायत पर विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, दांडेली के टाउनशिप क्षेत्र स्थित नगर पालिका के सीटीएस नंबर 3122 वाला आश्रय भूखंड वेंकटेश के नाम पर था। इसके लिए 10 हजार रुपए जमा किए गए थे। आरोप है कि भूखंड उनके नाम दर्ज होने के चार दिन बाद आर्थिक परेशानी का हवाला देकर इसे 1.95 लाख रुपए में बेचने का उल्लेख विक्रय विलेख में किया गया।

वेंकटेश का आरोप है कि वासरे और उनकी पत्नी ने भूखंड खरीदने की बात कहकर उन्हें हल्याल उप-पंजीयक कार्यालय ले जाकर हस्ताक्षर करवाए और भूखंड जलजाक्षी के नाम पंजीकृत करा लिया। शिकायतकर्ता ने सरकारी भूखंड से जुड़े दस्तावेजों में हेराफेरी कर उसे निजी संपत्ति में बदलने का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस वृत्त निरीक्षक पिछले एक वर्ष से मामले की जांच कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, नगर पालिका आयुक्त ने भूखंड संबंधी अनियमितताओं पर रिपोर्ट भी दी थी। अब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपनिरीक्षक महेश मेलगेरी को जांच सौंपी गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *