पटरी पर मौत की ओर बढ़ा कदम, पुलिस ने बचाई जान

पारिवारिक कलह से परेशान होकर रेलगाड़ी के सामने जाने निकला व्यक्ति

तालगुप्पा रेलवे स्टेशन पर बचाया

शिवमोग्गा। पारिवारिक कलह से परेशान होकर रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या करने निकले एक व्यक्ति को 112 आपात सेवा के पुलिस कर्मियों ने समय रहते बचा लिया। घटना सागर ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।

परिजनों को आत्महत्या करने की बात बताकर घर से निकले व्यक्ति के बारे में परिवार वालों ने 112 पर सूचना दी। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार और वाहन चालक शिवानंद तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने तालगुप्पा रेलवे स्टेशन की पटरियों पर जा रहे व्यक्ति को खोज निकाला और सुरक्षित बचा लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाया-बुझाया और परिजनों के साथ घर भेज दिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *