पुलिस पूछताछ के बाद मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शनपुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

पूछताछ से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप

विधायक डॉ. वाई. भरत शेट्टी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से की बातचीत

मेंगलूरु। पुलिस पूछताछ से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सुरतकल पुलिस थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

सुरतकल के होसबेट्टू निवासी सोमनाथ (48) ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात होसबेट्टू समुद्र तट के पास एक युवक-युवती से पूछताछ करने के मुद्दे पर सोमनाथ और युवकों के एक समूह के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस पूछताछ के बाद आत्महत्या

इस घटना के संबंध में युवक-युवती की शिकायत पर सुरतकल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमनाथ से पूछताछ कर उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस पर प्रताडऩा का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ से परेशान होकर सोमनाथ ने आत्महत्या की। पुलिस प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए उन्होंने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सूचना मिलने पर विधायक डॉ. वाई. भरत शेट्टी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *