दो-तीन दिन से रिसाव, मूरुसाविर मठ मार्ग पर जलभराव
शहर में पेयजल संकट के बीच बर्बादी से नाराजगी
हुब्बल्ली। दाजिबानपेट के मूरुसाविर मठ मार्ग पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले दो-तीन दिनों से पानी सडक़ पर बह रहा है। जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, लेकिन स्थानीय व्यापारियों के अनुसार नगर निगम ने अब तक मरम्मत नहीं कराई है।
शहर के कई इलाकों में सप्ताह में केवल एक बार पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में पाइपलाइन से लगातार पानी बहने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
व्यापारियों का आरोप है कि मरम्मत के बाद खुदाई वाले स्थानों पर मिट्टी ठीक से नहीं भरी जाती। वाहनों की आवाजाही से मिट्टी धंसने पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। दाजिबान पेट के अलावा महावीर गली, श्रीनगर और पुरानी हुब्बल्ली में चौबीस घंटे जलापूर्ति परियोजना के तहत चल रहे पाइपलाइन कार्यों में भी खुदाई के बाद सडक़ें ठीक से बहाल नहीं किए जाने की शिकायत है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल रिसाव रोकने और मरम्मत के बाद सडक़ों को ठीक से बहाल करने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

