राज्योत्सव पर कर्नाटक को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगातवंदे भारत स्लीपर ट्रेन।

बेंगलूरु-मुंबई के बीच 1 नवंबर से सेवा शुरू

रायचूर, यादगीर, वाडी और कलबुर्गी को भी मिलेगा लाभ

कलबुर्गी। कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर बेंगलूरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, 1 नवंबर से प्रस्तावित इस सेवा से विशेष रूप से कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन रायचूर, यादगीर, वाडी और कलबुर्गी होते हुए मुंबई पहुंचेगी।

दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलूरु के सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल से रात 7.45 बजे रवाना होगी। धर्मावरम, अनंतपुर और गुंतकल होते हुए यह रात 1.03 बजे रायचूर, 1.45 बजे यादगीर, 2.50 बजे वाडी और 3.10 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी। इसके बाद सोलापुर, पुणे और कल्याण होते हुए अगले दिन सुबह 11.55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन मुंबई से रात 8.10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार, बेंगलूरु से सोमवार और मुंबई से मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण में ठहराव निर्धारित हैं।

समय में बदलाव की मांग

कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. उमेश जाधव और विधान परिषद सदस्य शशिल नमोशी ने रेलवे से बेंगलूरु से ट्रेन का प्रस्थान समय रात 7.45 बजे के बजाय 10 बजे करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्लीपर कोच में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऊपरी बर्थ तक पहुंचने की सुविधाजनक व्यवस्था भी की गई है। उद्घाटन यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर सोलापुर रेल मंडल के अधिकारियों ने कलबुर्गी स्टेशन पर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूर्व सांसद डॉ. उमेश जाधव ने ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना के प्रति आभार जताया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *