मेंगलूरु से लद्दाख तक ऑटो रिक्शा में पहुंचे चार दोस्तऑटो रिक्शा में मेंगलूरु से लद्दाख पहुंचे चार दोस्त।

छह साल पुराना सपना किया पूरा

14 दिन में तय किया सफर, वाहन में बदलाव पर खर्च किए एक लाख रुपए

मेंगलूरु। नौकरी, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच सपने अक्सर अधूरे रह जाते हैं, लेकिन मेंगलूरु के चार दोस्तों ने अपने जुनून के दम पर छह साल पुराना सपना पूरा कर दिखाया। चारों ऑटो रिक्शा से मेंगलूरु से लद्दाख पहुंच गए। उनकी यह अनोखी यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है।

अफ्रीद (27), हसन (27), सादिक (26) और अजीम (30) ने 10 अक्टूबर को सफर शुरू किया। मनाली के रास्ते कश्मीर पहुंचे और कुछ दिन वहां बिताने के बाद 24 अक्टूबर को लद्दाख पहुंच गए। अब वे मनाली और राजस्थान के रास्ते मेंगलूरु लौटने की योजना बना रहे हैं।

छह साल से देख रहे थे सपना

चारों दोस्त पहले दरेलकट्टे में ऑटो रिक्शा चलाते थे। उसी दौरान उन्होंने अपने ऑटो से कश्मीर जाने का सपना देखा था। कामकाज, आर्थिक परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण यात्रा टलती रही, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। आखिरकार ऑटो रिक्शा से कश्मीर और लद्दाख पहुंचकर अपना सपना साकार कर लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से अच्छा सहयोग मिलने की बात भी उन्होंने कही।

ऑटो को यात्रा के अनुकूल बनाया

अफ्रीद के अनुसार, उनका उद्देश्य किसी दूसरे वाहन से नहीं, बल्कि ऑटो रिक्शा से ही यह सफर पूरा करना था। इसके लिए उन्होंने एक मित्र से ऑटो लिया और यात्रा के अनुकूल बनाने पर करीब एक लाख रुपए खर्च किए। ऑटो की पीली व्यावसायिक नंबर प्लेट की जगह सफेद नंबर प्लेट लगवाई गई और उसे एलपीजी तथा पेट्रोल, दोनों से चलने योग्य बनाया गया।

अफ्रीद ने बताया कि मध्य प्रदेश तक एलपीजी उपलब्ध होती रही, लेकिन इसके बाद पेट्रोल का इस्तेमाल करना पड़ा। यात्रा से पहले ऑटो की सर्विस भी कराई गई थी। चारों को ऑटो चलाने का अनुभव होने के कारण रास्ते में आई छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतों को उन्होंने खुद संभाला।

सीमाओं पर दस्तावेजों की जांच

यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर पुलिस ने ऑटो रिक्शा और दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें आगे जाने की अनुमति मिली। चारों दोस्तों ने सफर के खर्च के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए अलग रखे थे। अब उनकी अगली योजना ऑटो से कन्याकुमारी तक यात्रा करने की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *