जगदीश शेट्टर ने व्यक्त की प्रतिक्रिया
हुब्बल्ली. विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा को भ्रम है कि राज्य सरकार गिर जाएगी। भ्रष्टाचार के बारे में बात करना उस पार्टी की कौन सी नैतिकता है।शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के पास राज्य सरकार के भ्रष्टाचार में डूबी होने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शेट्टर ने कहा कि भाजपा के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा पर 40 फीसदी कमीशन की सरकार होने का आरोप लगा तो वे उससे बाहर नहीं निकल पाए और उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता क्या सत्य हरिश्चंद्र हैं? पहले यह बताएं कि उन्हें चुनाव के लिए पैसा कहां से आता है।

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के ईडिगा सम्मेलन को राजनीति से प्रेरित बताने वाले बयान पर शेट्टर ने कहा कि एक पार्टी में चलने वाले घटनाक्रों के बारे में मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परवाह करते हैं। उन्हें बुलवाकर उनसे बात कर सबकुछ ठीक करने का काम करेंगे।

राजनीति ही ऐसी है, कुछ नहीं किया जा सकता। उनकी निजी राय का जवाब नहीं दिया जा सकता। अगर ऐसी कोई समस्या है तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री उसे ठीक करेंगे। राजनीति में कब क्या होगा पता नहीं चलता।

पहले अपना घर ठीक कर ले भाजपा
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी परिवर्तित हुए हैं। भाजपा सत्ता खो कर बिन पानी की मछली की तरह तड़प कर रही है। पहले भाजपा अपना घर ठीक कर ले। भाजपा में चाहे कोई भी अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष बने, घर इतना खराब हो चुका है कि अब ठीक नहीं हो सकता। इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती। अब हम इसके परिणाम देख रहे हैं। भाजपा अभी तक विधान परिषद में विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं कर पाई है। इससे पता चलता है कि भाजपा की स्थिति कहां है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *