तीन किस्तों के 7,405.86 करोड़ रुपए एकमुश्त जारी
प्रत्येक लाभार्थी को अब तक मिले कुल 72 हजार रुपए
हुब्बल्ली। महंगाई के बीच दीपावली पर राज्य सरकार ने गृहलक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक राहत दी है। योजना की 34वीं, 35वीं और 36वीं किस्त के कुल 7,405.86 करोड़ रुपए एकमुश्त जारी किए गए हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर जिला गारंटी योजना क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रजत उल्लागड्डिमठ ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीनों किस्तों के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कुल 6,000 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही योजना की शुरुआत से अब तक प्रत्येक लाभार्थी के खाते में कुल 72,000 रुपए जमा किए जा चुके हैं।
रजत के अनुसार, राशि तत्काल लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने के लिए राज्य के सभी 31 जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को खजाना-2 प्रणाली के माध्यम से भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के बीच यह राशि महिलाओं को राहत देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के प्रति आभार जताया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

