अतालट्टी गांव के पास गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमले की कोशिश
पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती
विजयपुर। मुंडेवाड़ी अस्पताल के सामने 5 नवंबर को यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी समीर मुल्ला को पुलिस ने शनिवार तडक़े अतालट्टी गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यासीन की हत्या उस समय हुई थी, जब वह अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के साथ था। वारदात के बाद समीर फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने चार विशेष दल गठित किए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अतालट्टी के पास घेराबंदी कर उसे पकडऩे की कोशिश की। इसी दौरान हमले की कोशिश किए जाने पर पुलिस ने गोली चलाई।
पुलिस मामले में हत्या के कारणों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

