धान के खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आया 10-12 वर्ष का नर हाथी, आरोपी गिरफ्तार
शिवमोग्गा। जिले के शंकर वन क्षेत्र के ईचवाडी गांव में धान के खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से शनिवार सुबह 10 से 12 वर्ष के नर जंगली हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने इस मामले में खेत में अवैध रूप से बिजली का संपर्क जोडऩे के आरोप में अलीमिया बिन पीर समिया को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के अनुसार, खेत की मेड़ पर तार की बाड़ लगाई गई थी। पास में बिजली का खंभा भी था। धान की फसल में जंगली सूअरों का उत्पात बढऩे के कारण उन्हें रोकने के लिए तार में बिजली का संपर्क जोड़ा गया था। आरोपी ने पूछताछ में इसकी पुष्टि की है।
आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध बिजली कनेक्शन के संबंध में कार्रवाई के लिए मेस्कॉम को भी शिकायत दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

