एनडीए की महिला अभ्यर्थियों में भद्रावती की श्रेया गौड़ा देश में अव्वलश्रेया एन. गौड़ा।

पहले ही प्रयास में हासिल किया प्रथम स्थान;

यूपीएससी की अंतिम मेरिट सूची में 66 महिला अभ्यर्थियों में शीर्ष पर रहीं

शिवमोग्गा। जिले के भद्रावती की श्रेया एन. गौड़ा ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एनडीए एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-2026 (प्रथम) की अंतिम मेरिट सूची में श्रेया महिला अभ्यर्थियों में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रही हैं।

यूपीएससी ने 5 नवंबर को अंतिम परिणाम घोषित किया। इसमें कुल 617 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें 551 पुरुष और 66 महिलाएं हैं। महिला वर्ग में अविका शर्मा दूसरे और राजश्री राय तीसरे स्थान पर रहीं।

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने श्रेया की उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे राज्य की युवतियों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाली श्रेया ने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है।

चयन प्रक्रिया अभी बाकी

एनडीए के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को थलसेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का प्रशिक्षण मिलता है। लिखित परीक्षा के बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) का साक्षात्कार और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। इस परीक्षा की लिखित परीक्षा 12 अप्रेल को हुई थी।

हालांकि, घोषित परिणाम में चिकित्सा परीक्षण के नतीजे शामिल नहीं हैं। सभी 617 अभ्यर्थियों का प्रवेश आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अंतिम रूप से तय होगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *