‘राइज ऑफ ए डॉन’ समेत कई विवादित संदेश लिखे थे
हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
चिक्कमगलूरु। कर्नाटक के कॉफी क्षेत्र चिक्कमगलूरु में अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का महिमामंडन करने वाली लिखावट से सजी केरल की एक निजी पर्यटक बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बस पर ‘राइज ऑफ ए डॉन’ और ‘एम्परर स्ट्राइक्स अगेन’ जैसे संदेश लिखे थे, जिन्हें लेकर विवाद खड़ा हो गया।
केरल से पर्यटकों को लेकर आई यह बस बोलारामेश्वर मंदिर के पास पहुंची थी। बस पर दाऊद इब्राहिम की प्रशंसा करने वाले संदेश देखकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया और चालक तथा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
सूचना मिलने पर चिक्कमगलूरु नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस और उसके दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
छह महीने में दूसरी घटना
करीब छह महीने पहले तमिलनाडु से आई एक बस पर भी दाऊद गिरोह के समर्थन में लिखे संदेश और स्टीकर मिले थे। इस बार केरल की बस पर ऐसी लिखावट मिलने से विवाद बढ़ गया है।
भाजपा युवा मोर्चा ने सवाल उठाया कि कई पुलिस जांच चौकियों से गुजरने के बावजूद बस शहर में कैसे दाखिल हुई। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस बस पर लिखे संदेशों के संबंध में जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

