होयसला वाहन में वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी गिरफ्तारपुलिस आयुक्त सुधीर रेड्डी।

इलेक्ट्रिशियन से मारपीट कर नकदी, एटीएम कार्ड और बाइक की चाबी छीनने का आरोप

तीसरे कर्मचारी की भूमिका की भी जांच

मेंगलूरु। रक्षक ही भक्षक बन गए। वसूली और लूट के आरोप में मेंगलूरु दक्षिण पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त सुधीर रेड्डी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शिवराज और हिरण्ण बेन्नी के तौर पर की गई है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विट्ल निवासी और मेंगलूरु में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले रविराज ने पांडेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि नेहरू मैदान में टहलने के बाद घर लौटते समय होयसला गश्ती वाहन में आए दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट की। इसके बाद मोबाइल फोन और उसके कवर में रखे 300 रुपए छीन लिए।

शिकायत के अनुसार, अगले दिन दोनों फिर गश्ती वाहन से पहुंचे और रविराज से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मोबाइल कवर में रखे कर्नाटक बैंक और यूनियन बैंक के दो एटीएम कार्ड, एक हजार रुपए नकद तथा मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। इसके बाद मोबाइल का पासवर्ड लेकर बैंक खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी ली और दो हजार रुपए देने की मांग की। रकम नहीं देने पर मामला दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी।

रविराज ने एक अन्य पुलिसकर्मी उमानाथ पर भी मोटरसाइकिल रोककर चाबी छीनने और पैसे देने पर ही लौटाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिवराज और हिरण्ण बेन्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उमानाथ के खिलाफ जांच जारी है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *