तनावमुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी : भुवनेश पाटीलगोकुल रोड स्थित नगर सशस्त्र आरक्षित बल के परेड मैदान में गुरुवार को शुरू हुए हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील।

हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

हुब्बल्ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील ने कहा कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में खेलों की अहम भूमिका है।

वे गोकुल रोड स्थित नगर सशस्त्र आरक्षित बल के परेड मैदान में गुरुवार को हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बोल रहे थे। उन्होंने तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा जैसी जिम्मेदारियों के कारण पुलिसकर्मियों को अनियमित समय तक काम करना पड़ता है। ऐसे में खेलों से तनाव कम होने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से भी प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

पुलिस आयुक्त भूषण गुलाबराव बोरसे ने कहा कि प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। सभी पुलिसकर्मी खेल भावना से हिस्सा लें और जीत के लिए निरंतर प्रयास करें।

इस अवसर पर आरपीआई नागराज पाटील के नेतृत्व में उत्तर, दक्षिण, महिला, नगर सशस्त्र आरक्षित बल, यातायात और धारवाड़ विभाग की टीमों ने मार्चपास्ट किया। तीन बार व्यक्तिगत वीराग्रणी पुरस्कार प्राप्त आर. वेंकटेश नायक ने खेल मशाल प्रज्वलित की।

कार्यक्रम में डीसीपी विजयकुमार तलवार, श्रुति एन.एस. तथा एसीपी यू.बी. चिक्कमठ और शिवप्रकाश नायक सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे। संचालन निखिल नायक और पूर्णिमा कुंभार ने किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *