सडक़ पर जमा गंदा पानी, झाडिय़ों से हादसों का खतरा
स्कूली बच्चों की आवाजाही मुश्किल
लक्ष्मेश्वर (गदग)। अगस्त्य तीर्थ से डॉ. आंबेडकर नगर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे, उड़ती धूल और जमा गंदा पानी राहगीरों के लिए परेशानी बन गया है। मोड़ों पर उगी कांटेदार झाडिय़ों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
गडग शहर को जोडऩे वाले इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल है। सडक़ किनारे स्थित आंबेडकर और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्कूलों के विद्यार्थियों को भी धूल के बीच आवाजाही करनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों ओर पक्की नालियां नहीं होने से गंदा पानी सडक़ पर जमा रहता है और दुर्गंध फैलती है। कांग्रेस के युवा नेता यल्लप्पा हंजगी ने नगर पंचायत से सडक़ का शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

