विजयपुर सीईएन क्राइम पुलिस की ओर से सोमवार रात को हैदराबाद से हुब्बल्ली जा रही एक कार में जब्त 2,93,50,000 रुपए नकद।

 

हुब्बल्ली. विजयपुर सीईएन क्राइम पुलिस ने सोमवार रात हैदराबाद से हुब्बल्ली जा रही एक कार में 2,93,50,000 रुपए नकद जब्त किए है।
पैसे ले जाए जाने की पक्की सूचना मिलने के बाद सीईएन पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार नंदेश्वर और उनके दस्ते ने विजयपुर शहर के सिंदगी बाईपास पर कार को रोककर जांच की और नकदी का पता लगाया।
विजयपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश सोनावणे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सांगली के बालाजी निक्कम और सचिन मोहिते महाराष्ट्र पंजीकरण वाली कार में पैसे ले जा रहे थे। उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पैसे जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *