राज्य में पहले स्थान पर हुब्बल्ली तालुकहुब्बल्ली के नेहरू मैदान में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।

1.22 लाख अभिलेख कम्प्यूटरीकृत
हुब्बल्ली. तहसीलदार कलगौड़ा पाटिल ने कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग के अभिलेखों को बिना किसी त्रुटि के जनता को आसानी से उपलब्ध कराने की खातिर उन्हें कम्प्यूटरीकृत करने के लिए कदम उठाए हैं, और हुब्बल्ली तालुक में 1.22 लाख अभिलेख पहले ही कम्प्यूटरीकृत किए जा चुके हैं।
वे रविवार को शहर के नेहरू मैदान में तालुक प्रशासन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के दस्तावेज अपलोड करने में हुब्बल्ली तालुक राज्य में प्रथम स्थान पर है। तालुक में कुल 1.37 लाख रिकार्ड हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। किसानों को आसानी से फसल बीमा, फसल मुआवजा और कृषि ऋण प्राप्त करने के लिए आधार को भूमि रजिस्टर से जोडऩा अनिवार्य है और हुब्बल्ली शहर तालुक ने 97.57 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। नम्मा होला नम्मा दारी (हमारा खेत हमारी सडक़) परियोजना का समुचित ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। मानसून सीजन के दौरान फसल नुकसान झेलने वाले 37,753 किसानों को 2 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने एक मजबूत संविधान बनाया जिससे सभी को स्वतंत्रता का आनंद लेने संभव हो सका। हमारा देश विश्व का सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है। हमें यह जांचने की जरूरत है कि स्वतंत्रता के समय विदेशी भारत को किस तरह देखते थे और अब वे भारत को किस तरह देखते हैं। राजनीति सहित सभी श्रेणियों में युवाओं और महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान करके प्रगति की प्रस्तावना लिखी गई है।
विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने वीर नारियों और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में ध्यान आकर्षित किया। पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी के छात्रों ने मार्च किया। तहसीलदार ने सलामी ली।
इस अवसर पर शहरी बीईओ चन्नप्पगौड़ा, ग्रामीण बीईओ उमेश बोम्मक्कनवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विकास की ओर अग्रसर हुब्बल्ली महानगर निगम

हुब्बल्ली महानगर निगम परिसर में ध्वजारोहण के बाद महापौर रामप्पा बडीगेर ने कहा कि हमारा देश मजबूत लोकतांत्रिक देश है और संविधान इसका आधार है। हुब्बल्ली नगर निगम विकास की ओर अग्रसर है और यह सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग के कारण संभव हो पाया है।
इस अवसर पर वर्ष 2023 में नगर निगम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीधर दंडप्पनवर, पद्मावती तंबगी, दीपिका, नवीन हिरेमठ, ए.ओ. बेलगांवकर, जी.बी. रामदत्त, मंजुनाथ बी., प्रियंका ए.ई., बोम्मलिंगेश, राजेश, श्रीधर टी.एन., रमेश नूलवी, उमेश सवनुर, फिरोज सहित पंद्रह लोगों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
शहर के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *