हुब्बल्ली. विधायक जगदीश शेट्टर ने रविवार को केएलई के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “नम्म नड़े भव्य भारतद कड़े” के शीर्षक के तहत आयोजित “हुब्बल्ली मैराथन -2023” का शुभारंभ किया।
कॉलेज के प्रवेश द्वार से शुरू हुई 14 किमी की मैराथन दौड़ होसूर, केश्वापुर, रेलवे स्टेशन, चन्नम्मा सर्किल, गोकुल रोड, अक्षय पार्क, तोलनकेरे, शिरूर पार्क से होते हुए कॉलेज प्रवेश द्वार तक पहुंची। मैराथन में छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था।
केएलई संस्थान के निदेशक शंकरन्ना मुनवल्ली, केएलई तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक शेट्टर, भाजपा नेता वीरेश संगलद, बी.एल. देसाई, पी.जी. तेवरी समेत कई मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *